Advertisement

जरीडीह बाजार में 21 जोड़ी का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा सह अग्रवाल परिवार द्वारा बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार स्थित दामोदर नाथ मंदिर परिसर में 23 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 18 जोड़ों का विवाह धूमधाम से कराया गया।

जानकारी के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य अतिथियों द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया। अग्रवाल परिवार द्वारा वैवाहिक जोड़ों को उनके गृहस्थ जीवन के लिए जरूरत की सामग्री प्रदान की गई।

मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, मांडू विधायक तिवारी महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, जेएमएम नेता राजू महतो, जेएमएम के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, आयोजन समिति के मदन मोहन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ प्रह्लाद बरनवाल, लक्की सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, रवि नारायण झा सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *