Advertisement

चुनावी मैदान में नामांकन कर जनता को लुभाने उतरे कई प्रत्याशी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के विभिन्न पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में नामांकन कर उतरे हैं कई प्रत्याशी। सभी अपनी जीत के प्रति सभी आश्वस्त दिख रहे हैं। सभी प्रत्याशी जनता को लुभाने की जुगत में जुट गये हैं।

जानकारी के अनुसार जिला परिषद भाग संख्या चार के प्रत्याशी सुनीता देवी ने भारी जन समर्थकों के साथ अपना नामांकन कराने को लेकर बोकारो के लिए निकली। इस दौरान उनके साथ जनसमर्थको का भारी जुटान था। उन्होंने अपना पर्चा बोकारो में दाखिल किया। रहिवासियों के रुझान को देखते हुए सुनीता देवी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही हैं।

दूसरी ओर यहां से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य शालिनी भारती ने अपना नामांकन भाग संख्या दो से करवा कर कहा की वह हमेशा जनता के बीच रही हैं और उनकी सेवा की है। इसलिए जनता उन्हें दूसरी बार सेवा करने का मौका अवश्य देगी। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह उनके साथ है।

पलिहारी गुरूडीह पंचायत से पंचायत समिति पद के लिए रंजना देवी ने अपना नामांकन कर कहा कि समाज के हर तबके को न्याय और सम्मान मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *