
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक (General manager) एम के पंजाबी के निर्देश पर 13 जनवरी की संध्या ऑफिसर्स क्लब कथारा (Officers club kathara) में एसीसी (क्षेत्रीय सलाहकार समिति) संग बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाप्रबंधक पंजाबी ने किया।
बैठक में एसीसी सदस्यों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न श्रमिक कालोनियों की नालियों की साफ सफाई, आवासों की मरम्मति, पेयजल समस्या, जर्जर विद्युत तारो की मरम्मति, कंपनी आवासो में अवैद्ध कब्जा मुक्ति सहित क्षेत्र में कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने एवं कोलियरी एवं आवासीय क्षेत्रों की की सुरक्षा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जीएम पंजाबी सहित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक भरतजी ठाकुर, जारंगडीह पीओ संजीव कुमार, एसओ माइनिंग सीबी तिवारी, कथारा वाशरी पीओ कानापर्ती मुरलीबाबू, क्षेत्रीय प्रबंधक वी.एवं या. यु पी सिंह, कथारा कोलियरी पीओ नवल किशोर दुबे, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्खनन ए के सिन्हा, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम एन राम, क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक आर के प्रधान, क्षेत्रीय सेफ्टी प्रबंधक के के झा, प्रबंधक आलमगीर आलम, कृष्ण मुरारी, कार्मिक प्रबंधक एस सी पासवान, आर के यादव, गुरु प्रसाद मंडल, चंदन कुमार एवं क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल, पीके विश्वास, अनुप कुमार स्वाइं, पीके जयसवाल, शमशुल हक, बालेश्वर यादव, कामोद प्रसाद, रामेश्वर साह आदि उपस्थित थे। जबकि बैठक को संपन्न कराने में महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी एसके दत्ता, अनमोल मुर्मू, सैलेश कुमार का अहम योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply