लियाफी का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

एलआइसी को किसी भी कीमत पर निजीकरण नही होने देंगे-लियाफी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में आईईएल गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित काली मंडप के समीप लाइफ इन्श्योरेन्स एन्प्लायज फेडरेशन ऑफ इंडिया (Life insurance employees federation of india) (लियाफी) का एक दिवसीय अभिकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मलेन में मुख्य रूप से लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हजारीबाग मंडल सचिव आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बीते 26 जुलाई को लियाफी द्वारा आयोजित सम्मलेन की अध्यक्षता अरूण विकास चक्रवर्ती ने किया। सम्मेलन मे लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल ने विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लियाफी अपने अभिकर्ताओं के अधिकार दिलाने के प्रति निरंतर संघर्षरत है। साथ हीं पालिसी धारक को किसी भी प्रकार की सेवा मे कठिनाई ना हो इसके लिए भी लियाफी प्रबंधन के साथ वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिये प्रयासरत रहती है।

उन्होंने कहा कि लियाफी के सदस्य प्रतिकूल वातवरण मे कार्य कुशलता को सिद्ध करते हुए अपनी उल्लेखनीय सेवा एलआइसी के माध्यम से देश के विकास में अहम भागीदारी निभा रहे हैं। एलआइसी को किसी भी कीमत मे निजिकरण नही होने दिया जाएगा।

लियाफी हजारीबाग मंडल के सचिव कृषण मुरारी सिंह ने कहा कि अभिकर्ताओं की जो भी समस्यांए है जिसमें ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा, पेशंन एवं अन्य जो भी सुविधा मिलनी चाहिए इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करा कर समस्याओं का समाधान करने की बात कही।

उन्होंने लियाफी को और सशक्त बनाने की बात कही‌। सम्मलेन में कोरोना काल मे दिवंगत अभिकर्ताओं को श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान धनबाद, सिन्दरी, बोकारो, फुसरो, हजारीबाग आदि क्षेत्रों के प्रतिनिधि‌‌ व सदस्य उपस्थित थे।

मौके पर संजय‌ कुमार सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, नन्दलाल प्रसाद‌ वर्णवाल, रतन कुमार‌ सिहं, विल्टू कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र महतो, अनिश कुमार‌ सिंह, संजय‌ कुमार धानी, कमलेश्वर साव, सत्येन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह, संजय‌‌ वर्णवाल, कमलेश्वर साव, मनोज चन्द्र पोद्दार, नुर अंसारी, नागेश्वर राय, प्रभात कुमार राम,

शम्भु झा, श्यामल डे, संतोष कुमार नायक, राम प्रताप यादव, सजीव चौधरी, रौशन लाल पटेल, राकेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह, धनेश्वर तिवारी, रविरंजन श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लियाफी सदस्य व अभिकर्तागण उपस्थित थे।

 162 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *