Advertisement

गोमियां पंचायत की समस्याओं को दूर करूंगी-ललिता देवी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। पंचायत की समस्याओं को दूर करना मेरी पहली प्रार्थमिकता है। पंचायत क्षेत्र का चाहूंमुखी विकास उनके सोंच में शामिल है। उक्त बातें गोमियां पंचायत से मुखिया पद के लिए दूसरी बार भाग्य आजमा रही निवर्तमान मुखिया ललिता देवी ने कही।

बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमिया पंचायत में मुखिया पद की उम्मीदवार ललिता देवी ने 19 अप्रैल को स्थानीय प्रखंड कार्यालय में नामांकन करवाने के बाद कहा कि पंचायत की सबसे बड़ी समस्या पानी की समस्या है। पानी की इस समस्या को वे अवश्य दूर करेंगी। जो कार्य पंचायत में नहीं हुए हैं, उन कार्यों को करेंगी।

साथ ही बताया कि वे महिला स्वयं सहायता समूह जेएसपीएल (JSPL) से जुड़ी हुई है। संस्था से जुड़ी महिलाओं ने उन पर आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें इस चुनाव में खड़ा किया है। वह महिलाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद सैकड़ों महिलाओं को मदद देने का कार्य किया।

जहां भी महिलाओं को उनकी जरूरत पड़ी, वह हमेशा उनके साथ खड़ी रही। वे खासकर महिलाओं की समस्या के प्रति गंभीर रहती है। अगर वे चुनाव जीतती है तो महिलाओं की समस्या को दूर करने का काम करेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *