
उपस्थित महानुभावों ने दिया ब्राह्मणों की संगठनात्मक एकता पर बल अजित जायसवाल/पेटरवार(बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो का 8वां स्थापना दिवस 14 जनवरी को स्थानीय भरतसिंह लर्निंग स्कूल (Bharat singh learning school) के समीपस्त मैदान में आयोजित किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय सहित आगन्तुक प्रतिनिधियों ने भगवान परसुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों द्वारा ब्राह्मण समाज को एकता बद्ध होकर संगठन की मजबूती बनाये रखने पर बल दिया गया। साथ ही सामाजिक कार्यों को और गति दिये जाने पर भी चर्चा की गयी। मकरसंक्रांति के मौके पर यहां दही-चूड़ा,गुड़,सब्जी आदि का भी लुफ्त उठाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि कौटिल्य महापरिवार के दायित्वों को सम्हालने की जिम्मेवारी जिन्हें मिली है वे निष्ठापूर्वक कार्यों के प्रति तत्पर रहें। सारे कार्यो का सम्पादन स्वतः होने लगेगा। सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रवि प्रताप वाजपेयी ने कहा कि विश्व का प्रथम ग्रंथ है ‘वेद’। सनातन काल में 25 गीता वर्णित है, जिसमे भागवत गीता एक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेद विज्ञान परख है। उन्होंने ऋषि, मुनियों द्वारा किये गए विभिन्न आविष्कारों को सविस्तार जानकारी दी। कहा कि ब्राह्मण समाज को कभी भी विचलित होने की जरूरत नही हैं। मजदूर संगठन के नेता रविन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कौटिल्य महापरिवार बेरमो के लिये भगवान परसुराम आश्रम का निर्माण नितांत आवश्यक है। इसके लिए शीघ्र ही भूमि की उपलब्धता का प्रयास जारी है। अध्यक्षता बसंत वाजपेयी ने की। मंच को अध्यक्ष अजय झा, संस्थापक अनिलचन्द्र झा, रामनरेश द्विवेदी, आभाष चन्द्र गांगुली, इंद्रजीत मुखर्जी, शम्भू तिवारी, ब्रिजविहारी पांडेय, शम्भू दुबे आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर रितेश कुमार, शंकर चक्रवर्ती, बसन्त पाठक, संतन मिश्रा, संजय मिश्रा, सचिन मिश्रा, पीताम्बर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग अंगवाली, चलकरी, पिछरी, ढोरी, फुसरो, करगली आदि इलाको से जुटे थे।
![]()












Leave a Reply