झामुमो नेता ने की मंत्री से भेंट

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो जिले के वरीय नेता व् फुसरो निवासी भोलू खान ने 16 सितंबर को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के मंत्री हफ़ीज़ुल हसन से उनके रांची स्थित मंत्री आवास में भेंट की।

उक्त जानकारी देते हुए झामुमो नेता खान ने बताया कि मंत्री से भेंट के क्रम में मदरसा शिक्षा के सुधार और नियमों के संबंध में चर्चा की गयी। साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय या ऐसे ही अन्य शैक्षणिक संस्थानों से संबद्धता के साथ एक व्यवस्थित अध्ययन केंद्र बनाने के बारे में भी बात हुई। सिविल सेवा की तैयारी के लिए जिला स्तर पर निःशुल्क अध्ययन केंद्र स्थापित करने पर भी उन्होंने मंत्री से चर्चा की।

खान के अनुसार मंत्री ने भेंट के क्रम में बताया कि झारखंड में अल्पसंख्यकों के शैक्षिक मूल्यों से संबंधित कार्य को आगे बढ़ाने में उन्हें प्रसन्न होगी। इसके अलावा शिक्षा की सभी आवश्यकताओं के साथ झारखंड को एक महान स्थान बनाने के लिए वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

 58 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *