झारखंड के मंत्री के पीए का नौकर निकला धन कुबेर, मिला 30 करोड़

एस. पी. सक्सेना/सिद्धार्थ पांडेय/रांची (झारखंड)। खनीज संपदा से परिपूर्ण झारखंड में गरीब जनता के अलावा राज्य के मंत्री, उसका पीए और यहां तक कि पीए का नौकर भी करोड़पति है। इसे 6 मई को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव कुमार लाल के नौकर के घर से ईडी की छापामारी में मिला करोड़ों रुपए के नोटो का पहाड़ को देखकर सहज हीं अंदाजा लगाया जा सकता है। उक्त बरामद राशि का संबंध टेंडर मैनेज और ट्रासंफर पोस्टिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव कुमार लाल के नौकर के घर से ईडी की छापामारी में मिला 30 करोड़ रुपए का संबंध टेंडर मैनेज और ट्रासंफर पोस्टिंग से है। ईडी की छापामारी से माफिया, अभियंता और मंत्री के चहेते ठीकेदारों की बेचैनी बढ़ गई है।

विशेष रूप से जेएसआरआरडीए के मुख्य अभियंता जेपी सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता राम प्यारे प्रसाद, ग्रामीण विकास विशेष के मुख्य अभियंता अवधेश कुमार ईडी के रडार पर आ गए हैं। यह सब मंत्री और उनके पीए संजीव लाल के प्रिय पत्रों में से हैं।

बताया जाता है कि तीनों अभियंताओं की चलती इतनी है कि किसी भी समय विभाग से अपने पक्ष में कोई भी आदेश निकलवा सकतें हैं। ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री के पीए संजीव लाल की तूती बोलती है। विभाग में इनके आदेश के बिना पत्ता भी नहीं हिलता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री आलमगिर आलम के चहेते ठेकेदार भी रडार पर हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के आर्थिक वित्तीय सलाहकार और टेंडर कमिटी के सदस्य रंजीत रंजन प्रसाद के भी टेंडर मैनेज और ट्रासंफर पोस्टिंग के खेल में शामिल होने की चर्चा है।

नौकर के घर से करोड़ो रूपए मिलना आश्चर्य नहीं है, यह तो मंत्री और संजीव कुमार लाल के तरफ इशारा कर रहा है। एक नौकर के पास इतना रुपया कहां से आया और यह रुपया किसका है, यह सब ईडी को पता है। सूत्र बताते है कि नौकर तो बहाना है, असल में संजीव कुमार लाल और मंत्री का खजाना है।

मंत्री और संजीव लाल के नजदीकी जेपी सिंह, राम प्यारे प्रसाद, अवधेश कुमार की पोस्टिंग भी चर्चा में है। बताया जाता है कि जेएसआरआरडीए में चार साल में हुए रिवाइज डीपीआर में करोड़ो की राशि की लूट हुई है, जिसकी जांच ईडी कर सकती है।

संजीव कुमार लाल के नौकर के घर में ईडी की रेड पड़ते ही विभाग के कार्य प्रमंडल रांची तथा जमशेदपुर कार्यालय में हड़कंप मच गया है। इस रेड से इस प्रमंडल में भी कोई कनेक्शन जुड़ा हो सकता है। इसकी भी जांच जरूरी है।

 86 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *