एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो हवाई अड्डा के समक्ष 23 सितंबर को झारखंड अलग राज्य आन्दोलन, अग्रणी नेता एवं महान शिक्षाविद स्व. बिनोद बिहारी महतो का 100वां जयंती मनाया गया।
जयंती के अवसर पर झारखंड आन्दोलकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो जिला प्रधान महासचिव राजदेव महथा के नेतृत्व में मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने झारखंड अलग राज्य आन्दोलन के नायक स्व. बिनोद बाबू के मुर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर माहथा ने कहा कि अविभाजित बिहार के बोकारो, धनबाद, गिरीडीह सहित छोटानागपुर-संथाल परगना में शिक्षा का ज्योति जगाने वाला स्व. बिनोद बाबू प्रथम व्यक्ति रहें हैं। उनके बताये मार्ग पर चलकर हीं झारखंड का वास्तविक विकास संभव है। यहां पुष्प अर्पित करने वालों में माधव रजवार, साधन मंडल, गोपाल साह, बिरंची चौधरी सहित अन्य अलग राज्य आन्दोलनकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply