झारखंड आंदोलनकारी सरयू महतो की मनायी गई पहली पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड के खेतको में 28 फरवरी को झारखंड आंदोलनकारी सरयू महतो की पहली पुण्यतिथि समारोह मनायी गयी। कार्यक्रम (Program) के मुख्य अतिथि बगोदर के पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो (MLA Nagendra Mahto) उपस्थित थे।

सर्वप्रथम स्वर्गीय सरयू महतो की धर्म पत्नि कुंति देवी ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। इसके बाद बगोदर के पुर्व विधायक ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक महतो ने कहा की झारखंड राज्य (Jharkhand state) आंदोलन में दिवंगत सरयू महतो काफी तत्पर्यता से काम करते है, क्योंकि तब वे युवा थे। इसलिए अहम भूमिका में रहते थे। खेतको गाँव और समाज में उनका अलग पहचान था।

भाजपा (BJP) नेता राजू सिंह ने कहा की उनका जीवन जीने का तरीका और उनका संघर्ष ग्रामीणों (Villagers) को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उनके कंधों पर तीर धनुष हमेशा रहता था। उसे कभी नहीं छोड़ते थे। जहां भी जाते अपनी झारखंडी संस्कृति के अनुरूप धनुष टांगे रहते थे। झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

यही कारण है कि अन्य बड़े नेता भी उन्हें काफी इज्जत देते थे। कार्यक्रम में राजेश पांडेय, जीवलाल महतो, कार्तिक मंडल, तुलेश्वर महतो, मुरली महतो, उन्तिम महतो, डेगलाल महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

 156 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *