Advertisement

टेम्पर्ड फेक व फ्रॉड टिकट की रोकथाम के लिए सघन जांच की शुरुआत

सोनपुर रेल मंडल में 15 दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल में 23 नवंबर को 15 दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान का शुभारंभ किया गया।

सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 23 नवंबर से आगामी 7 दिसंबर तक रेल मंडल के सभी स्टेशनों एवं ऑन-बोर्ड ट्रेनों में 15 दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान शुरू किया गया है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य टेम्पर्ड, फर्जी एवं धोखाधड़ी वाले टिकटों का पता लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा यात्रियों को केवल अधिकृत स्रोतों से टिकट खरीदने के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान सभी मुख्य टिकट जाँचकर्ता/निरीक्षक/ सीटीटीआई एवं कमर्शियल सुपरवाइजर को अतिरिक्त सतर्कता के साथ जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

अभियान अवधि के दौरान सभी चीफ ट्रेवलिंग टिकट इंस्पेक्टर्स और कमर्शियल स्टॉफ को गहन टिकट जांच करने एवं संदिग्ध टिकट मिलने पर आरोपी को तुरंत पकड़ कर जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना देते हुए उचित कार्रवाई के लिए सुपुर्द किये जा रहे हैं। वहीँ स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा के माध्यम से रेल यात्रियों जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को अधिकृत टिकट काउंटर व रेलवे मोबाइल ऐप से ही टिकट खरीदने के लिए प्रेरित करने के लिए सभी स्टेशनों पर नियमित उद्घोषणा सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिदिन अधिकारी एवं सेक्शनवार तैनाती किया गया है, जो संबंधित सेक्शन में टिकट जांच कार्य का नेतृत्व करेंगे। सोनपुर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि वे हमेशा अधिकृत काउंटर या आधिकारिक मोबाइल ऐप (युटीएस/आईआरसीटीसी) से ही टिकट खरीदें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या टिकट की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *