प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बेहतर भविष्य पाने की लालसा और परिवार की आजीविका की तलाश में दुबई गए हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलखरी खुर्द रहिवासी दशरथ महतो कि बीते 6 सितंबर को दुबई में शानक्सी कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग ग्रुप कंपनी में काम दौरान आंख में चोट लग गई थी।
बताया जाता है कि घायल प्रवासी मजदूर दशरथ महतो ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद सरकार की मदद से किसी तरह से कंपनी ने बकाया मजदूरी के साथ उन्हें इलाज में खर्च होने वाली राशि का भुगतान का आश्वासन देकर उनकी वतन वापसी कर दी हैं।
जब घर पहुंच कर दशरथ महतो आंख के डॉक्टर से मिला तो गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने शंकर नेत्रालय चेन्नई या कोलकाता में इलाज करवाने की सलाह दी है। ज्ञात हो कि घायल दशरथ अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं। उनके बूढ़े माता-पिता पत्नी और तीन बच्चे 17 वर्ष का पुत्र विजय कुमार, 15 वर्ष का अजय कुमार और 13 वर्ष की पुत्री पम्मी कुमारी का बोझ भी उनके ऊपर है।
प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने 23 नवंबर को घायल दशरथ महतो से मुलाकात कर उनकी स्थिति से अवगत हुए, तथा कहा कि रोजी-रोटी के लिए लाखों प्रवासी मजदूर विभिन्न देशों में जाते हैं, लेकिन कई बार उनके साथ दर्दनाक हादसे हो जाते हैं।ऐसी स्थिति में कंपनी द्वारा कोई मदद नहीं मिलने से मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने की जरूरत है।
![]()













Leave a Reply