Advertisement

किसानों को धमकी देने व् जमीन पर नहर खोदने के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू

प्रहरी संवाददाता/मुजफ्फरपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में पूसा प्रखंड के कुबौली राम पंचायत अंतर्गत मिल्की टोला में अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।

तिरहुत गंडक नहर परियोजना मोतीपुर कैंप मुजफ्फरपुर द्वारा किसानों के जमीन पर जबरन नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ अभाकिस द्वारा अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू की गई।

मौके पर किसान नेता दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत धरना सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य व इंकलाबी नौजवान सभा जिलाध्यक्ष राम कुमार, इनौस प्रखंड सचिव कृष्ण कुमार, किसान नेता राम ललित सिंह, बासुदेव सिंह, आदि।

जगदीश सिंह, रामदेव सिंह, मोहम्मद अनवर, बैजनाथ साह, ओम प्रकाश झा समेत कई नेता कार्यकर्ता ने कहा कि 1967 – 68 में तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर द्वारा किसानों के हित को देखते हुए इस नहर परियोजना को मोहम्मदपुर कोठी के पास बुढी गंडक में मिला दिया गया था।

अब भाजपा (BJP) जद-यू सरकार (Government) के द्वारा कारपोरेट घरनो को फायदा पहुंचाने के लिए फिर से इस नहर परियोजना को चालू करना किसानों के साथ अन्याय है। इसके खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *