जनवि में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 22 सितंबर को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घघाटन बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने विधिवत फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा विद्यालय प्राचार्य बिपिन कुमार, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, स्थानीय मुखिया निलम श्रीवास्तव, विद्यालय शिक्षिका लीली बेग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के 22 जिलों से आए जवाहर नवोदय विद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राए प्रतिभागिता कर रहे है।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में स्वर संगीत, लोक संगीत, वाद्य संगीत, शास्त्रीय नृत्य, एकल अभिनय का मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रकला, मूर्ति कला एवं खिलौने की प्रदर्शित किया गया।

उद्घघाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ने लुप्त होती सांस्कृतिक विरासत की जीवंतता की आवश्यकता पर बल दिया तथा छात्रों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी को सराहा। उन्होंने कहा कि क्लस्टर लेवल पर कला उत्सव देखकर लगा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों में काफी प्रतिभा है। जिसे विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के अंदर की प्रतिभा को उभार कर सामने लाया है।

जिससे बच्चे आने वाले समय में तमाम बुलंदियों को छूकर अपना, अपने परिवार का और विद्यालय के नाम को रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्लस्टर लेबल पर अगर बच्चे अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वे नेशनल लेवल पर पहुंच सकते हैं। इसलिए मैं सभी बच्चों से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करुंगा।

उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शन देखकर यह भी लग रहा है कि हमारे धरोहर जो लुप्त होते जा रहे हैं उसे प्रदर्शन कर प्रस्तुत किया गया। ऐसा लगता है कि हमारे बच्चे हमारे लुप्त हो रहे धरोहर को फिर से वापस लाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी अपनी प्रतिभा को उभार कर सामने लाया। जिसे देखकर सभी ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। बताया गया कि यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। जिसका उद्घघाटन आज किया गया। समापन समारोह 23 सितंबर को होगा।

मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका अन्वीता त्रिपाठी और सोनालिका दास ने किया। इस अवसर पर सुभाष कटरियार, योगेंद्र महतो सहित कई गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनवि तेनुघाट के प्राचार्य विपिन कुमार, शिक्षक रवि राय, राजीव कुमार, सुबोध सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, विद्यार्थी तथा विद्यालय के स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 98 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *