Advertisement

दिवंगत समाजसेवी महेंद्र खेमका के पुण्य स्मृति में शीतल पनशाला का उद्घघाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के परिसर में 26 अप्रैल को समाजसेवी महेंद्र खेमका के पुण्य स्मृति पर उनके परिवार द्वारा शीतल जल पनशाला की व्यवस्था कराई गई। उद्घघाटन स्वर्गीय खेमका की धर्मपत्नी रीना खेमका ने विधिवत फीता काटकर किया।

उद्घघाटन कार्यक्रम में सुरेंद्र खेमका, सूरजमल अग्रवाल, ममता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नेहा खेमका, मुस्कान खेमका, प्रथम खेमका, तेजस खेमका, अनुषंगी खेमका, स्वप्निल खेमका, कान्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।सभी लोगो ने इस पुनीत कार्य के लिए खेमका परिवार को शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस (Youth Congress) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि महेंद्र खेमका उनके भाई जैसे थे। उनकी क्षतिपूर्ति होना असंभव है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अस्पताल की इंचार्ज डॉक्टर बारला, मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, आदि।

सचिव रोहित मित्तल, कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल, दिलीप गोयल, भवानी शंकर अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, मुकेश शर्मा, संतोष मित्तल, पंकज मित्तल, मुरारी बढालका, समाजसेवी युगेश तिवारी, राजन साव, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, भाजपा नेता कृष्ण कुमार, सुरेश बंसल, आनंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नवीन गोयल, प्रवीण अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल, अनिल गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *