त्रिकूट रोप-वे घटना में मृतको के परिजनों को मिला 5-5 लाख की सहायता राशि

मंत्रियों ने रोप-वे घटना के दौरान रहिवासियों को अदम्य साहस व सहयोग हेतु किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। राज्य सरकार (State Government के निर्देश पर 18 अप्रैल को समाहरणालय सभागार में राज्य कद अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन, कृषि, आदि।

पशुपालन, सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख व स्थानीय विधायक श्री नारायण दास द्वारा त्रिकुट रोप-वे घटना में अपने परिजनों को खोने वाले तीन परिवारों यथा आशा कुमारी, दीपाली देवी व कुमार गौरव को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गयी।

इस अवसर पर त्रिकुट रोपवे घटना के दौरान स्थानीय रहिवासियों के अदम्य साहस, सहयोग और समर्पण भावना हेतु मंत्रियो तथा विधायक द्वारा सभी को प्रशस्ती पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पन्नालाल पंजयारा ग्राम तिरनगर अपनी जान की परवाह किये वगैर कुल 05 ट्राली से 18 लोगो को सुरक्षित रूप से ट्राली से निकला।

गोबिंद सिंह, ग्राम सिरसा पन्ना लाल का अहम् सहयोगी एवं 24 नंबर ट्राली गिर जाने पर उसमें फंसे तीन लोगों में से एक को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से निचे सुरक्षित उतारने में सहयोग किया। वहीं पप्पू सिंह, ग्राम तिरनगर एकत्रित लोगों को माइक से सावधानी व जागरूकता वाली बात पुरे दिन सतर्क करता रहा, एवं मटेरियल रोप वे को राहत कार्य के लिये संचालन में मदद किया।

कन्हैया लाल कापरी, बसडिहा पप्पू सिंह के साथ में रह कर मटेरियल रोप-वे को सुचारू रूप से संचालन में अहम् मदद किया। उपेन्द्र विश्वकर्मा, त्रिकुट रोप-वे फोरमैन सभी स्टाफ को सही निर्देश देने का काम कर रहे थे। नरेश गुप्ता, गिरिडीह 24 नं. ट्राली गिर जाने पर उसमें फंसे तीन लोगों में से एक को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से निचे सुरक्षित उतरा।

कृष्णा साह, बर्नपुर 24 नं. ट्राली गिर जाने पर उसमें फंसे तीन लोगों में से एक को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से निचे सुरक्षित उतरा। बिट्टू कापरी बसडिहा फंसे हुए लोगो को ड्रोन से पानी एवं बिस्कुट पहुंचाया। गोपाल कापरी, बसडिहा मटेरियल रोप-वे को चला कर फंसे हुए लोगों को राहत सामग्री पहुंचने का काम किया।

शुभाष मंडल, बसडिहा मटेरियल रोप-वे को चला कर फंसे हुए लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया। चन्दन तुरी, सिरसा फंसे हुए लोगों एवं सहयता कर रहे सभी लोगों को पानी एवं चाय पुरे ऑपरेशन ख़त्म होने तक पहुंचाता रहा।

विजय यादव, जमशेदपुर ट्राली नं. 11 में गम्भीर घायल एक असम की महिला को खिड़की तोड़ कर पुलिस बल की सहायता से निकाला एवं इलाज के लिए थाने की हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से यथासिघ्र हॉस्पिटल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सका।

रोहित राय हिंडोला वरण ट्राली नं. 11 में घम्भीर घायल एक असम की महिला को खिड़की तोड़ कर पुलिस बल की सहायता से निकालकर इलाज के लिए थाने की हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से यथाशीघ्र हॉस्पिटल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच सका। अभिकांत चौधरी बसडिहा अपनी गाड़ी से राहत सामग्री, पानी, बिस्कुट को पहाड़ तक बराबर पहुंचता रहा। दिनेश महतो सिरसा राहत कार्य सहयोगी।

राजू कुमार सिंह सिरसा, विकास यादव तिरनगर शुरू से अंत तक लोगों का हौसला बढाता रहा एवं राहत सामग्री पहुंचाता रहा। सरजू पुजहर सिरसा पानी एवं साफ़ सफई का कार्य के लिए मौजूद रहा। मनोज पांडा बसडिहा 02 नं. टावर के पास तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम करता रहा।

बालकिशुन यादव नबदी बैनपुर मैकेनिकल स्टाफ रोप-वे मटेरियल रोप-वे के नियंत्रण में सहयोग दिया। यसवंत सिंह सिरसा राहत कार्य में सहयोगी। प्रफुल पंजयारा तिरनगर 02 नं. टावर के पास तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम करता रहा।

शुभाष कुमार सिरसा, अशोक महतो सिरसा, हृदय कापरी बसडिहा राहत कार्य में सहयोग। सुनील यादव तिरनगर राहत कार्य में सहयोग एवं इलेक्ट्रीशियन के काम में अहम् मदद किया। तिलाम्बर चौधरी बसडिहा रेस्क्यू कार्य के हेल्पर के रूप में लगा रहा। कुंदन कुमार राज बांझी शुरू से अंत तक सभी को राहत सामग्री मुहैया करने में अहम् सहयोग रहा आदि को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मीडिया (Media) से बातचीत करते हुए मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि दुःख के इस घड़ी में हम सभी की संवेदना सभी के साथ हैं। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि सभी को हर संभव मदद दिलाया जाय। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण आपदा में जिस तरह से सहयोग व साहस का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है।

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा त्रिकुटी पहाड़ रोप-वे पर हुए हादसा में अपने परिजनों को खोने वाले के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये सहायतार्थ उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगो को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा नियमानुसार आगे भी आवश्यक कार्य किये जायेंगे।

मौके पर देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने मंत्रीगणों का स्वागत करते हुए त्रिकूट रोप-वे घटना में सहयोग करने वाले स्थानीय रहिवासियों का आभार प्रकट किया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त कुमार ताराचन्द्र, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, डीआरडीए निदेशक परमेश्वर मुण्डा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के अलावा सम्मानित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

 163 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *