प्रहरी संवाददातापेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 21 अप्रैल को अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव के समक्ष 34 अभ्यर्थियों ने मुखिया पद के पर्चे दाखिल किया, जबकि बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के समक्ष विभिन्न पंचायतों के 101 लोगों ने वार्ड सदस्य बतौर नामांकन कराया।
जानकारी के अनुसार मुखिया पद के लिये पतकी पंचायत से कौशल्या देवी, आशा देवी, मीना देवी, मुनकी देवी, तेनुघाट से रितु देवी, नीलम श्रीवास्तव, पूनम साफी व रेखा सिंह, चांपी से सुमिता देवी, सुनीता देवी, फुलमुनि देवी, खेतको से रूखसाना खातून, हसीना बेगम, चलकरी उत्तरी से मनोहर नायक, अक्लेश्वर ठाकुर, आदि।
निशा देवी एवं वीरेंद्र रविदास, चलकरी दक्षिणी से सावित्री देवी, आरती देवी, रजनी देवी, पिछरी उत्तरी से कार्तिक सिंह, अंगवाली दक्षिणी से रासमनी देवी, चांदो से गीता देवी, ओरदाना से मालती देवी, कोह से सिंहालाल रजवार, आदि।
राजेंद्र रजवार, फुलेश्वरी देवी, सदमाकला से सावित्री देवी, दारिद से गुलाम सरबर, पेटरवार (Peterwar) से ह्रदय नारायण प्रसाद, बुंडू से प्रेरणा जैन, रिंकी जयसवाल, रीता देवी, चरगी से सीमा देवी आदि के नाम शामिल है।
इसी तरह 101 वार्ड सदस्य के अभ्यर्थियों में चलकरी उत्तरी पंचायत, गिरिटोला वार्ड -1 से सोनी देवी, निवेदक अरुण गिरि एवं अंगवाली उत्तरी के वार्ड 1 से विभु मिश्रा का नाम भी शामिल है।
![]()












Leave a Reply