एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। अखिल भारत हिंदू महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा है कि झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन का विवादित बयान झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने का जो प्रयास झारखंड में किया जा रहा है उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मिश्रा के अनुसार झारखंड अब तक हिंदू मुस्लिम के विवाद से दूर रहा है। इसके बावजूद मंत्री हसन द्वारा हिंदुओं को भड़काने का जो प्रयास किया जा रहा है वह बर्दाश्त से बाहर है।
उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief of Jharkhand Hemant Soren) से अपने इस मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। साथ हीं कहा है कि यदि उक्त मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो अखिल भारत हिंदू महासभा मंत्री हफीजूल हसन जैसे लोगों को जवाब देना अच्छी तरह से जानती है। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री तिवारी उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply