Advertisement

नए अंचलाधिकारी से मिला मुखियाओं का समूह

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में बीते दिनों नए योगदान दिए अंचल अधिकारी अशोक राम से 23 सितंबर को पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ सदस्यों की टीम उनके कार्यालय में जाकर मिले। मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चरगी पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने सीओ से सभी उपस्थित सभी मुखियाओं से परिचय कराया।

इस अवसर पर मुखिया संघ द्वारा अंचलाधिकारी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों ओर से औपचारिक बाते भी हुई।

मौके पर संघ अध्यक्ष के अलावा अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, कोह पंचायत के मुखिया राजेंद्र रजवार, राजेंद्र नायक, गीता के मुखिया प्रतिनिधि, चांदो मुखिया नंदकिशोर, उर्मिला आदि कई उपस्थित थे। बता दें कि, मेरी माटी मेरा देश के अभियान के आयोजन को लेकर अन्य मुखिया यहां शामिल नहीं हो पाए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *