विधानसभा मे 1932 खतियान पारित होने खुशी में निकाला गया आभार जुलूस

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag District) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के सात मिल चौक में 12 नवंबर को सरकार के समर्थन में आभार जुलूस निकाला गया।

झारखंड विधानसभा मे बीते 11 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 1932 खतियान आधारित विधेयक पारित कर दिया गया है। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के समर्थन में आभार जुलूस निकाला गया।

इस अवसर पर आभार जुलूस की अध्यक्षता झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य कपिल देव चौधरी व प्रखंड सचिव 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति ने किया। इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड के सभी पंचायत के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर आपस मे लोगो को बधाई दी।

यहां लड्डू बाटे गये। फटाके, ढ़ोल नागड़ा बजाकर आतिशबाजी की गई। बिष्णुगढ़ प्रखंड की तमाम जानता को भी प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य चौधरी ने इसके लिए बधाई दिया।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन के सभी वीर शहीद माटी पुत्रों को श्रद्धांजलि एवं उन्हें नमन करता हूँ। आज स्व. बिनोद बिहारी महतो, स्व. निर्मल महतो, स्व. टेकलाल महतो, स्व. सुधीर महतो, स्व. ए. के.राय, स्व. शेरे शिवा महतो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं अनगिनत अग्रज अभिभावकों के आशीर्वाद से हम सबों की जीत हुई है।

प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य प्रजापति ने कहा कि झारखंड वासियों के बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। यह दिन झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा कुशुम्भा पंचायत के मुखिया दुलारचंद पटेल, मुखिया प्रतिनिधि गंगधार महतो, पंचायत समिति सदस्य बिनोद सोरेन, प्रखंड प्रवक्ता शरीफ अंसारी, जितेंद्र यादव, सुनील सिंह, अनंतलाल महतो, पवन महतो, प्रसादी यादव, अरुण महतो, छोटू हांसदा, शेख वसीम, आदि।

विष्णु गुप्ता, चंडी बोस, नागेश्वर महतो, अनिल पटेल, नरेश महतो, मुकेश महतो, मुख्तार अंसारी, चेतलाल महतो, नारायण महतो, सनी सोरेन, बालेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

 225 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *