Advertisement

गोविंद महतो का शव दोहा कतर से पहुंचेगा घाघरा

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी गोविंद महतो का शव एक मई को एक महीने बाद दोहा कतर से घाघरा पहुंचेगी। उनका शव 30 अप्रैल के रात्री डेढ बजे कोलकता एयरपोर्ट पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार कोलकता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) से एम्बूलेंस से शव को बगोदर थाना (Bagodar Police station) के हद में घाघरा लाया जायेगा। बताते चलें कि बीते माह 24 मार्च को दोहा कतर में उनकी मौत हो गयी थी। इस संबंध में सिकन्दर अली ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत प्रयास के बाद एलएनटी कंपनी के द्वारा बीमा, मुआवजा, सैलेरी आदि की राशि लगभग 13 लाख रूपये पर सहमति बन पायी हैं।

अली के अनुसार झारखंड के गिरीडीह, बोकारो व हजारीबाग जिले से अधिकतर लोग पलायन कर चुके हैं। जिसमें अधिकतर मजदूर विदेशों में काम करते हैं। हाल के महीने में प्रवासी मजदूरों की मौते लगातार हो रही हैं। जो एक बडी चिंता का विषय हैं। एक दिन पुर्व बगोदर विधायक विनोद सिंह भी मृतक के परिजनों से मिलकर सरकार से मिलने वाले सुविधा को लेकर बात कर परिजनों सांत्वना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *