प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिले में इनदिनों लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़को पर हो रहे जल जमाव से गोमिया के रहिवासी परेशान है। जल जमाव की सूचना पर 19 अगस्त को जल जमाव स्थल पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि, मुखिया, पंसस एवं थाना प्रभारी पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में गोमिया-तेनु मुख्य मार्ग के सिंगली टोला स्थित सड़क पर भारी जल जमाव से रहिवासी इन दिनों खासे मुसीबत का सामना कर रहे हैं। वर्षा के पानी की निकासी के लिए रहिवासियों ने कई प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। पानी से तंग हो चुके रहिवासियों ने 19 अगस्त को गोमिया के विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, मुखिया बलराम रजक, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) जनक देव एवं गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो को अवगत कराया। उक्त स्थल पर प्रतिनिधि एवं थाना प्रभारी पहुंचे और नाली का जायजा लिया। इस दौरान भारी संख्या में जल जमाव से परेशान रहिवासी भी मौजूद थे।
इस संबंध में सभी नाली निर्माण कर चुके संवेदक को जानकारी दी गई। तत्काल नाली निर्माण का कार्य देख रहव मुंशी को बुलाया गया और वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही गयी। निर्देश के बाद मुंशी ने जेसीबी से नाली को साफ कराया, ताकि फिलहाल पानी निकल सके और जल जमाव का संकट ना खड़ा हो।
मुंशी ने बताया कि विभाग को जानकारी देकर आगे का काम किया जाएगा। मौके पर उपस्थित रहिवासियों ने जानकारी जानकारी देते हुए कहा कि पहले यह समस्या नहीं थी। कहा कि जहां से पानी निकासी होता था, उक्त स्थल को अब बंद कर दिया गया है। जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
![]()













Leave a Reply