युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। कोई भूखा न सोये अभियान के तहत ग्लोबस एजुकेशन फाऊंडेशन ने रोटी बैंक के माध्यम से 300 जरूरतमंदो को भोजन कराया गया।
ग्लोबस एजुकेशन फाऊंडेशन की ओर से भारी बारिश में भी 23 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) हॉस्पिटल में विजय पाठक द्वारा संचालित रोटी बैंक रांची में 300 जरूरतमंदो के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में ग्लोबस एजुकेशन फाऊंडेशन के निदेशक गौरव राजपूत एवं आरती रानी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अथिति आशुतोष द्विवेदी, साईं कृपा के गोपाल सिंह, एस एस सिंह आदि कई गणमान्य उपस्थित थे।
सबों ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा ही असली सेवा है। हमें हमेशा मानव सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर रोटी बैंक के आयुश पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply