गांजा तस्कर महेन्द्र को गिरफ्तार कर भेज दिया गया जेल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गुप्त सूचना के बाद गोमियां पुलिस ने गांजा तस्कर महेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित पुलिस पदाधिकारी कार्यालय मे 5 मई को एसडीपीओ वशिष्ट नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गोमियां थाना क्षेत्र के होसिर में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से गांजा तस्करी कर ले जाते गोमिया थाना के हद में होसिर पटवा टोला रहिवासी महेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से 160 पुड़िया गांजा जप्त किया गया। बताया कि गिरफ्तार महेन्द्र साड़म बाजार मे खैनी दुकान संचालक है। उसी खैनी दुकान मे बेचने के लिए गांजा अपने दुकान ले जा रहा था, इस क्रम मे बीते 4 मई को गोमियां थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने छापेमारी मे गिरफ़्तारी की जानकारी दी। एसडीपीओ सिंह ने बताया कि एक थैले मे कुल छोटा बड़ा 160 गांजा का पुड़िया जिसका कुल वजन 870 ग्राम के साथ एक इलेक्ट्रोनिक तराजू और दो चिलम बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, पुअनि बिरसा बारा सहित थाना के हवालदार कामेश यादव, शमीम अंसारी, संदीप हांसदा, धर्मेन्द्र रवानी, जमुना यादव आदि सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई कि बहुत दिनो से अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से गांजा तस्करी का कारोबार पैर फैला रहा है। धड़ल्ले से क्षेत्र में गांजा की बिक्री कर खासकर नवयुवकों को बर्बादी की ओर ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना क्षेत्र के रहिवासियों के माध्यम से बार बार मिल रहा था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने कहा कि गोमियां थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता के अगुवाई में टीम गठित की गई। जिसके बाद छापामारकर गांजा बरामद की गई। वहीं इसके दो दिन पहले भी गांजा जब्त कर गिरफ्तारी किया गया था।

 72 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *