Advertisement

यूनियन कार्यालय में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आधुनिक भारत का सपना साकार करनेवाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जगह जगह कांग्रेसजनों सहित विभिन्न संगठनों द्वारा 21 मई को पुण्यतिथि मनाई गयी। इसी को लेकर 21 मई को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यालय में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरूण कुमार सिंह ने कहा कि देश के आधुनिकीकरण की देन राजीव गांधी की है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम राजीव गांधी ने ही देश में सूचना क्रांति का आगाज किया था।

इसके तहत पहली बार निजी समाचार चैनलों में प्रसार भारती कानून के तहत स्वतंत्रता दी गई थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की शहादत कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी क्षति रही है, जिसकी भरपाई करना अब तक संभव नहीं हो पाया है।

इस मौके पर वरुण कुमार सिंह के अलावा अशोक ओझा, वकील अंसारी, किशुन मंडल, अंजनी सिंह, पप्पू लाला, हरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, संदीप यादव, सादिक अंसारी, मोंची राम खटाई, सरयू रेडी, सिकंदर अंसारी, संजय प्रसाद, देव कुमार, अशोक उड़िया सहित दर्जनों कांग्रेस व् राकोमसं समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *