Advertisement

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को सारण जिला के हद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सादर नमन किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार के अधिकार दिए। उनके द्वारा लाई गयी संचार क्रांति आज विकास का पैमाना बना हुआ है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। देश को प्रगति की ओर ले जाने में उनकी अहम भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा कांग्रेस कमेटी के सारण जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि संचार क्रांति आज देश के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के सोनपुर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के सोनपुर प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज सिंह परमार के अलावा नवीन कुमार तन्नू, बबलू यादव, सुजीत कुमार, रुस्तम कुमार, बिट्टू कुमार, निखिल कुमार, अजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। आरंभ में स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *