Advertisement

पूर्व सांसद ने रेल परियोजना को लेकर सौंपा रेल मंत्री को पत्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। उन्होंने दिल्ली के संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।
पूर्व सांसद पांडेय पहले भी रेल मंत्री से मिलकर रेल परियोजना चालू कराने के लिए पत्र दे चुके हैं।

इसे लेकर फिर उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के पारसनाथ से गिरिडीह भाया मधुबन रेल लाइन का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर वर्ष 2019 में भूमि पूजन किया गया था, लेकिन आज तक इस रेल लाइन के निर्माण के लिए कोई कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *