Advertisement

पूर्व विधायक की दरियादिली, सड़क पर बेहोश महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की दरियादिली एकबार फिर देखने को मिला, जब पूर्व विधायक ने 24 दिसंबर को तेनुघाट शिविर संख्या दो स्थित भारत माता मंदिर के समीप अज्ञात बेहोश महिला को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि पूर्व विधायक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों के द्वारा बेहोश महिला का इलाज संभव हो पाया। इस संबंध में पूर्व विधायक डॉ महतो ने बताया कि गोमिया जाने के क्रम में पता चला तो बेहोश महिला को उन्होंने अपनी गाड़ी से ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभू प्रसाद ने बताया कि इलाज के बाद अज्ञात महिला की तबियत में सुधार हो गया। पूछे जाने के बाद महिला चांपी रहिवासी बताई और अपने घर जाने की इच्छा जताई। इसके बाद उक्त महिला को उसके घर भेजवा दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *