Advertisement

बुंडू बाहापर्व सरहुल में शामिल हुए पूर्व विधायक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में बुंडू पंचायत में 4 अप्रैल को आयोजित बाहा पोरोब (सरहुल) में शरीक हुए गोमियाँ के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद (MLA Yogendra Prasad)। पूर्व विधायक ने वे वहां के जाहेर थान में जाकर मत्था टेका। प्रसाद महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

पूर्व विधायक ने महोत्सव में कहा कि सरहुल पूजा प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है, जिसमें पूरे उल्लास के साथ प्रकृति के संरक्षण के साथ आदि काल से चली आ रही संतालियों की बेमिसाल परंपरा के निर्वहन और उसके मूल रूप में सहेजे जाने का भी संदेश प्रसारित होता है।

उन्होंने सभी को सरहुल पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही सांस्कृतिक आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। वे मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य में आदिवासी युवक, युवतियों संग शामिल होकर खूब थिरके।

मौके पर झामुमो (JMM) उपाध्यक्ष सह दिशोम बाहा समिति के संरक्षक मनोहर मुर्मू, पेटरवार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, चरगी मुखिया रानी मुर्मू, चांपी मुखिया श्रीराम हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य उदय बेदिया, आदि।

दिशोम बहा समिति के महानंद मुर्मू, शिवचरण सोरेन, अखिल मरांडी, देवप्रसाद सोरेन, प्रकाश महतो, जीतन मांझी, वर्षा टुडु, सुरेश मुर्मू, कुलेश्वर सोरेन, बिपिन किस्कू, सुफल सोरेन, अरविंद महतो, राधा मांझी, अर्जुन मरांडी, उपेंद्र मांझी, बिहारी टुडु, सुनील बेसरा, राजेंद्र सोरेन, कपिल महतो, रामू महतो, जादू महतो, रामचंद्र सोरेन, मालती देवी, बाबूराम मांझी समेत सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *