Advertisement

कसमार के मंजुरा में श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए पूर्व विधायक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कसमार प्रखंड के मंजूरा ग्राम में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीविष्णु महायज्ञ में गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद (MLA Yogendra Prasad) 24 अप्रैल को अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रसाद ने यज्ञ स्थल में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान पूर्व प्रखंड प्रमुख विजय किशोर गौतम, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष जयंत जयसवाल, देवेन्द्र महतो, आदि।

सिकंदर कपरदार, मिथलेश महाराज, द्वारिका प्रसाद महतो, हरेंद्र कुमार महतो, टुपकेश्वर महतो, हेमंत महतो, अशोक कुमार महतो, विक्रम नायक, बिनोद महतो सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *