होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक

कोख में अमीरी और गोद में गरीबी-सरयू राय
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) हद में होसिर नदी तट के समीप 19 मार्च को कार्यकर्ता संवाद सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित विधायक सरयू राय (MLA Saryu Roy) ने कहा कि गोमियां के कोख में अमीरी और गोद में गरीबी है। मंच संचालन केदार नाथ पंडा एवं अध्यक्षता जिप सदस्य मो. गुल शरीफ ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, विधायक सह दामोदर बचाओ अभियान के संस्थापक सरयू राय, बरकट्ठा विधायक अमित यादव एवं गोमिया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री माधव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा में सरकार जनता के सवालों का जवाब नही देती जो विधानसभा के विशेषाधिकार का हनन है। गोमियां की जनता को पहल करनी होगी। माधव लाल सिंह को बहुमत देना होगा। विधानसभा में दो निर्दलीय विधायक हैं जो हमेशा गोमियां की जनता के लिए माधव लाल सिंह का आवाज बनकर उभरेगें। उन्होंने कहा कि यहां कोख में अमीरी है और गोद में गरीबी।
बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गोमियां दलालों की संपत्ति नहीं है। गोमियां यहां के जनता की संपत्ति है। चुनाव जीतना और हारना बड़ी बात नहीं यह स्वाभिमान की लड़ाई है। माधव लाल सिंह ने अपने और अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। इनका हार जाना यहां के जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने कहा कि यहां की जनता के सेवा लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। यह उनकी लड़ाई नहीं है बल्कि यह गोमियां के जनता की लड़ाई है।
मौके पर जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुल शरीफ, टिल्लू पांडे, जगदीश स्वर्णकार उर्फ मुखिया जी, जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, शेखर प्रजापति, मुरारी सिंह, अजय सिंह, डॉ शमशेर, रोहित यादव आदि सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

 340 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *