तेनुघाट जलाशय में छोड़ा गया मछली का जीरा

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में तेनुघाट जलाशय में 10 फरवरी को मछली का वीजा(जीरा)छोड़ा गया। तेनुघाट जलाशय में छोड़ा गया मछली का जीरा मनोज कुमार ( Manoj Kumar), जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार एवं एफईओ प्रमोद कुमार की उपस्थिति में लगभग सात लाख रोहू, कतला एवं मृगाल प्रजाति की मछली का जीरा छोड़ा गया।
इस संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मछली पालन के माध्यम से इस क्षेत्र के रहिवासियों को रोजगार मिले। स्थानीय लोग अपना जीविकोपार्जन कर सके। अधिकारीयों ने कहा कि तेनुघाट जलाशय एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का जलाशय है जो क्षेत्रफल की दृष्टि में लगभग बारह हजार हेक्टेयर में है। जलाशय में मछली पालन कर स्थानीय रहिवासी सीधे तौर पर रोजगार से जुड़ सकते हैं। सरकार मछली पालन के क्षेत्र में बहुत सारी लाभकारी योजनाएं धरातल पर उतारा है। जिसका लाभ स्थानीय रहिवासी उठा सकते हैं।
कहा कि सरकार की योजना है कि आगे भी जलाशय में मछली का जीरा छोड़कर स्थानीय रहिवासी को सीधे तौर पर इसका लाभ मिल सके। मौके पर निवर्तमान जिप सदस्य उस्मान अंसारी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र ठाकुर, संजय केवट, अशोक केवट, अमल केवट, सागर केवट, रमेश केवट, झरी केवट, जयनंदन केवट, हिमांशु केवट, विशु केवट, जीतू केवट आदि मौजूद थे।

 346 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *