चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर फुसरों बाजार में आतिशबाजी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 का 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

ज्ञात हो कि, इस अंतरिक्ष अभियान पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुईं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मिशन को दक्षिण अफ्रीका से लाइव देख रहे थे। प्रधानमंत्री 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। वे वहीं से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस पल को देख रहे थे।

इसरो की इस ऐतिहासिक सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि यह विकसित भारत का क्षण है। भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचा है, जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंचा है। आज से चांद से जुड़े कई मिथक बदल जाएंगे।

इस अवसर पर चंद्रयान तीन के चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग पर बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार में जगह जगह आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। फुसरो निवासी व् पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता राजेश सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, लक्ष्मण नायक, डॉक्टर उषा सिंह ने कहा कि इसरो ने देश का मान बढ़ाया है।

कहा कि चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर ऐतिहासिक काम किया है। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है। भारत ने विश्व में पहला स्थान हासिल किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद के पात्र हैं। साथ हीं वे सभी इसरो वैज्ञानिक टीम को बधाई देते हैं।

बेरमो प्रखंड प्रमुख एवं भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया व यंग ब्लड के केंद्रीय अध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाकर कृतिमान स्थापित किया है। इससे पुरे देश में खुशी का माहौल है।

युवा व्यवसायी संघ के आर उनेश ने कहा कि चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व में स्थापित करने का काम किया है।

भाजपा युवा मोर्चा के फुसरो नगर महामंत्री मनोज गोयल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित मित्तल, किसान मोर्चा फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक गिरि, पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा, अजय गिरि, शंकर गोयल, अंकित गोयल, व्यवसायी संघ फुसरो के संतोष भगत सहित बाजार के कई गणमान्य ने भी चंद्रयान की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर हर्ष व्यक्त किया है।

साथ ही साथ भूत बंगला फुसरो के समीप महावीर मंदिर कमिटी के भरत वर्मा के नेतृत्व में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाइयां बांटी गई।

 84 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *