राष्ट्रीय लोक अदालत में 22,672 लंबित मामलों का निष्पादन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय तथा प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो रंजना अस्थाना के निर्देश पर जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 22,672 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां मौजूद भीड़ यह बताता है कि लोक अदालत कितना ज्यादा लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक सुलभ न्याय की प्रक्रिया है।

इसमें समय की बचत, ऊर्जा की बचत, पैसों की बचत और सब की जीत होती है। इससे अच्छा और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में निष्पादन के मामलों कि कोई अपील नहीं होती है।

आज राष्ट्रीय लोक अदालत पूरे देश में मनाया जा रहा है। लोक अदालत एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। लोक अदालत में समाप्त होने वाले मामलों में दोनों पक्षों की जीत होती है, कोई हारता नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के मामले समाप्त होने से कई मामलों का समाधान होता है। दोनों पक्षों के बीच जब सुलह होता है तो आपसी मनमुटाव समाप्त हो जाता है। ऐसा नहीं होने से कई मामले आ सकते हैं।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत के मामले में निष्पादन के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द हो जाता है। सब के सहयोग से ही लोक अदालत का संचालन और निष्पादन हो पाता है।

आप इस मौके का फायदा उठाएं। आप यहां से फायदा उठाकर जाएं और दूसरों को भी बताएं, जिससे वह भी इसका फायदा उठा सके। लोक अदालत में निष्पादित मामलों का कोई अपील नहीं होता है।

अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर किया जा रहा है। इसमें कई तरह के मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। लोक अदालत किसी के परिचय का मोहताज नहीं है।

लोक अदालत या राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन त्वरित होता है। लोक अदालत की प्रक्रिया में दोनों पक्ष सुलह करवा कर मामलों का निष्पादन करवा रहे हैं। लोक अदालत में दोनों पक्ष में कोई भी पक्ष ना जीतता है ना हारता है। दोनों पक्ष हंसते हुए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत वर्ष 2002 से लगाया जा रहा है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने कहा कि सभी लोग अपने मामलों का निष्पादन लोक अदालत में करवा रहे हैं, यह बहुत ही अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव के द्वारा जो प्रयास किया गया वह काफी सराहनीय है।

अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन करते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने कहा कि आज पूरे भारत में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जा रहा है।

तेनुघाट में भी राष्ट्रीय लोक अदालत मनाया जा रहा है। जिसमें लंबित मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। लोक अदालत से न्यायालय में मामले का निष्पादन हो सकता है। उसका जरूर फायदा उठाएं और निष्पादन करवाएं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 26,019 मामलों को निष्पादन के लिए लाया गया, जिसमें 22,672 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि लगभग 6,45,75,564 रुपए समझौता राशि वसूल किया गया। जिसमें कोर्ट मामले, बिजली विभाग, बैंक विभाग, मोटर यान दुर्घटना के मामले सहित अन्य कई मामले शामिल है।

इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घघाटन कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा, जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, एसीजेएम विशाल गौरव, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव, रूपम स्मृति टोपनो, श्वेता सोनी, अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चार बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच पर कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता सोनी एवं अधिवक्ता उमेश प्रसाद, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता उमेश प्रसाद, तीसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव, आदि।

प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो एवं अधिवक्ता संत कुमार महतो और चौथे बेंच पर एसडीजेएम दीपक कुमार साहु एवं अधिवक्ता सुशील सिंह मौजूद थे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

साहू ने लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक पदाधिकारी, सभी अधिवक्ता गण, अधिवक्ता लिपिक, सभी विभाग के पदाधिकारी गण, न्यायालय कर्मी को साधुवाद दिया।

 183 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *