प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ग्राम लेपो में 23 नवंबर को आठ दिवसीय लेपो प्रीमियर लीग (एलपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए।
क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन के बाद मैचों की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ की गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, अनुशासन, एकता और टीम भावना का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि लेपो प्रीमियर लीग जैसे आयोजन ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें नशीले पदार्थों और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे आयोजकों को ऐसे उत्कृष्ट आयोजन के लिए हृदय से बधाई देते है और सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
![]()













Leave a Reply