रानी लक्ष्मीबाई चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन व 8 मेगावाट विद्युत सोलर प्लांट का शिलान्यास
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) चेयरमैन एस. सुरेश कुमार ने 23 नवंबर को बोकारो जिला के हद में डीवीसी कोनार डैम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यहां उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई चिल्ड्रेन पार्क एवं हाई फ्लैग मस्ट का उद्घाटन किया। साथ ही 8 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली सोलर प्लांट का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया।
इस अवसर पर डीवीसी चेयरमैन ने कहा कि कोनार डैम में जल्द ही 228 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली फ्लोरिंग सोलर प्लांट भी लगाई जाएगी। जिसकी निविदा की प्रक्रिया अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आमजनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बोकारो थर्मल में भी जल्द हीं 800 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली नया प्लांट लगाई जाएगी। फिलहाल रैयतों से लिए गए जमीनों का म्यूटेशन का कार्य अंचल कार्यालय में लटका है, जिस कारण नया प्लांट लगाने में देरी हो रही है।
बताया जाता है कि चेयरमैन एस सुरेश कुमार सहित डीवीसी कोनार डैम के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह, बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया सहित डीवीसी के अन्य प्लांटों से आए अधिकारियों की टीम ने कोनार डैम के नौका बिहार में बोटिंग का भी आनंद लिया। कार्यक्रम शुरू होने से पुर्व चेयरमैन को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया।

इस दौरान चेयरमैन की धर्म पत्नी एस. वी. जलदुर्गा सहित डीवीसी के अपर सचिव राकेश रंजन, कार्यकारी निदेशक (एचआर) अखिलेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (सिस्टम) दिनेश कुमार सिंह, सीजीएम सिस्टम दिलीप कुमार, कोडरमा थर्मल प्लांट के परियोजना प्रधान मनोज ठाकुर, चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के परियोजना प्रधान वी. एन. शर्मा, रघुनाथपुर थर्मल प्लांट के परियोजना प्रधान आर. के. समल, संजय सिंहा, वरीय महाप्रबंधक असैनिक राकेश कुमार सिंहा, जीएम सिविल रौशन लकड़ा, दीनानाथ प्रसाद, रवि गोस्वामी, दिनेश्वर मंडल सहित कई अधिकारी व विस्थापित प्रतिनिधि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply