Advertisement

पैक्स अध्यक्ष की मनमानी से सुबह से भूखे प्यासे सड़क पर पड़े हैं किसान

केवल कहावत बनकर रह गया है देश की शान है हमारे किसान

धीरज शर्मा/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। पैक्स अध्यक्ष की मनमानी से हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ करोंज मोड़ स्थित पैक्स में 11 नवंबर की सुबह 6 बजे से महिलाएं एवं पुरुष (किसान) भूखे- प्यासे गेंहू बीचड़े के लिए बैठे हैं। किन्तु अभी तक पैक्स अध्यक्ष का कहीं पता भी नहीं है।

किसान भाई इनकी रवैया देख काफी आक्रोशित हैं। किसान भाइयों का कहना है कि हमलोग सुबह 6 बजे से बिना खाना खाए यहां आए हैं। अभी दोपहर हो चुकी है, किन्तु बिष्णुगढ़ पैक्स अध्यक्ष रंजीत गुप्ता का अभी तक अता पता नहीं है।

साथ ही उनलोगों ने कहा कि हम किसानों को कोई देखने वाला नहीं है, केवल नेता लोग चुनाव के समय वोट के लिए घर-घर हाथ जोड़ते हैं, लेकिन जब किसानों को मदद की जरूरत होती हैं तब कोई देखने वाला नहीं होता है।

कहा गया कि किसान जिए आ मरे किन्हीं को कोई फ़र्क नहीं पड़ता। किसानों ने कहा कि जब तक वे हम किसानों को गेंहू नहीं देते तब तक हमलोग घर नहीं जाएंगे। प्रखंड मुख्यालय से सूचना प्राप्त है कि 4 रू प्रति किलो हिसाब से गेंहू बीचडा लेनी है, किन्तु पैक्स अध्यक्ष से पता चला है कि 4 रू प्रति किलो हिसाब से गेंहू बीज (40kg× 4=160 रू) एवं 240रू दवा का मूल्य कुल 400रू लिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *