Advertisement

वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह में दर्जनों कर्मी पुरस्कृत

सुरक्षा नियमों का कठोरतापूर्वक करें अनुपालन-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) के बीएंडके प्रक्षेत्र में 7 से 16 अप्रैल तक मनाए जा रहे वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के तहत 8 अप्रैल को कारो परियोजना पीट ऑफिस (Pete Office) में खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बेहतर कार्य करनेवाले विभिन्न श्रेणी के कामगारों को पुरसस्कृत किया गया।

आयोजित खान सुरक्षा समारोह में उपस्थित रजरप्पा परियोजना के निरीक्षण दल में कनवेनर बबन सिंह, आशीष तिवारी, आशुतोष शरण, कमलेश प्रसाद, पोरलियो, संजय कुमार, टीके महतान, आइएसओ अधिकारी सी वी प्रसाद को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मौके पर क्षेत्र के जीएम एम के राव (GM MK Rao) ने उपस्थित कर्मियों को सुरक्षा नियमों का कठोरतापूर्वक अनुपालन करने को कहा। साथ ही कहा कि सुरक्षा के लिये संकल्प का अनुपालन करें, ताकि दुर्घटना की पुनरावृति न हो सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोयला उत्पादन करें। कार्य के दौरान सुरक्षित कार्यशैली अपनाएं।

इसके पश्चात निरीक्षण दल ने डिपार्टमेंटल, आउट सोर्सिंग खदान व मशीनों के रख-रखाव की जांच की। खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर होने वाली दुर्घटना को नाटक के माध्यम से मंचन कर सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। समारोह में बेहतर कार्य करने वाले दर्जनो कर्मियों को पीओ के डी प्रसाद ने पुरस्कृत किया।

ओवरमैन तन्मय डे टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।धन्यवाद ज्ञापन सेफ्टी ऑफिसर बीसी शुक्ला ने किया। मौके पर एरिया सेफ्टी ऑफिसर शंभू नाथ झा, मैनेजर जी एन सिंह, सेल ऑफिसर संजय सिंह सहित अनिल सिंह, निरंजन सिंह, आलोक रंजन अकेला, प्रमोद सिंह, विनोद कुमार, राजेश सिंह, अजीत कुमार, बीएन चक्रवर्ती, सुनील कुमार सिंह, भोला दिगार, मनोज चौघरी, ओम प्रकाश चौहान, निराकांत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *