Advertisement

अंचल कार्यालयों की गहन जांच का जिलाधिकारी ने दिए आदेश

स्वयं जिलाधिकारी उदिता सिंह ने की अंचल कार्यालय हाजीपुर की जांच

संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। वैशाली जिला प्रशासन (Vaishali district Administration) ने 27 अप्रैल को अंचल कार्यालयों की गहन जांच के आदेश देते हुए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अंचलों का आवंटन किया। स्वयं जिलाधिकारी उदिता सिंह ने हाजीपुर अंचल कार्यालय जाकर जांच की।

जानकारी के अनुसार जांच के क्रम में ऑन लाइन दाखिल खारिज, ऑन लाइन जमाबंदी का परिमार्जन, भूमि दखल कब्जा प्रमाणपत्र, गृह स्थल/वास भूमि आवंटन, भूमि मापी और आपदा के अलावा अन्य कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए थे। वहीं रोकड़ पंजी आदि की गहन जांच के आदेश जिला स्तरीय पदाधिकारियों को दिए गए थे।

उधर जिलाधिकारी सिंह ने इस दौरान 35 कार्य दिवसों के अंदर निष्पादित, 75 कार्य दिवसों के अंदर निष्पादित और 75 कार्य दिवसों के बाद लंबित कार्यों की जांच कर जानकारी प्राप्त किया।

डीएम सिंह के निर्देश पर अपर समाहर्ता वैशाली, जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ साथ सभी एसडीओ (SDO) और डीसीएलआर, सभी वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और अपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालयों की जांच की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *