गायत्री परिवार एवं महिला प्रज्ञा मंडल द्वारा जरूरतमंदो के बीच गर्म कपड़ों का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बढ़ती ठंड को देखते हुए गायत्री परिवार एवं महिला प्रज्ञा मंडल द्वारा जरूरतमंद ग्रामीण रहिवासियों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया। रहिवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गायत्री परिवार तथा महिला प्रज्ञा मंडल का आभार प्रकट किया। उक्त जानकारी गायत्री समाज गोमियां के संयोजक पंचदेव प्रसाद यादव ने दी।

यादव ने बताया कि बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कसवागढ़ स्थित महिला प्रज्ञा मंडल के महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ती ठंड को देखते हुए गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के सहयोग से बोकारो तथा हजारीबाग जिला के सीमांकन क्षेत्र के गांवो में 21 दिसंबर को ग्रामीण रहिवासियों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

साथ हीं इस ठिठुरते ठंड में जरूरत मंद रहिवासीयों को गर्म कपड़ों के अलावा छोटे बच्चों के बीच चकलेट का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था ने कोनार डैम से सटे कालूजरवा, घरसरवा, अर्जरी, बढ़वापानी के गाँवों में जाकर स्वेटर, चादर, जींस पैंट, सलवार, कमीज का वितरण किया।

गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंद बच्चें, बूढ़े, महिलाओं द्वारा हर्ष प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में गायत्री ज्ञान तथा महिला प्रज्ञा मंडल के पुष्पा सिंह, पुष्पा वर्णवाल, पुष्पा देवी, रीना सिन्हा, गाँगी देवी, पिंकी अग्रवाल, निनी कुमारी, सतीश वर्णवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 112 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *