Advertisement

स्मार्ट इंडिया फाउंडेशन की बैठक में निषाद समाज के उत्थान पर चर्चा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर 9 स्थित मॉर्निंग फ्लावर नर्सिंग स्कूल में 23 नवंबर को स्मार्ट इंडिया फाउंडेशन की अहम बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता विनोद चौधरी ने की।

जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य फोकस निषाद समाज के हर व्यक्ति को फाउंडेशन का स्थायी सदस्य बनाना, ताकि समाज के सामने खड़ी समस्याओं का सामूहिक समाधान किया जा सके।

बैठक में कोऑर्डिनेटर ज्योति प्रकाश चौधरी ने बताया कि स्मार्ट इंडिया फाउंडेशन पूरी तरह गैर राजनीतिक ट्रस्ट है, जो निषाद समाज के उत्थान, शिक्षा और विकास के लिए निरंतर काम कर रहा है। बैठक में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और जागरूकता कैसे पहुंचाई जाए, इस पर भी गहन चर्चा की गयी। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार चौधरी की माताजी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आगामी वर्ष 2026 में वृहद पैमाने पर पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सदस्यों ने उत्साह के साथ समर्थन किया।

बैठक में फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर, सचिव, संयुक्त सचिव, कोर ग्रुप मेंबर्स सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर ज्योति प्रकाश चौधरी, सचिव विनोद चौधरी, संयुक्त सचिव भावेश कुमार साहनी, सेंट्रल कोर ग्रुप मेंबर राम अवतार निषाद, विजय कुमार चौधरी, रविंद्र नाथ चौधरी, राम नरेश निषाद, रामसमुझ चौधरी, राम लड्डू चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *