Advertisement

भाजयुमो फुसरो नगर कार्यसमिति की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा फुसरो नगर कार्यसमिति की बैठक 3 अप्रैल को फुसरो स्थित अवघ बैक्वेट हॉल में नगर अध्यक्ष सुमित सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिंहा और पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है।

आगे चलकर इन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच से ही विधायक, सांसद (MLA MP) हमें मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब सब क्वारंटाइन होते हैं तब युवा मोर्चा फ्रंटलाइन होते हैं। पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की बात कही गयी।

वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, मृगाक शेखर, जिलाध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष विक्की राय, फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह और बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय ने कहा कि भारत युवाओं का देश है।

युवा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) ऐसी पार्टी है जो अनुशासन के सिद्धांत पर चलती है। इस पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता भविष्य मे पार्टी के बड़े पद पर आसीन हो सकता है।
बैठक का संचालन महामंत्री सूरज कुमार और धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष कुमार ने किया।

मौके पर जितेंद्र गोस्वामी, दिनेश सिंह, बीणा देवी, प्रशांत सिंह उर्फ शनि सिंह, रोहित मित्तल, मनोज गोयल, भरत वर्मा, मेहंदी कुमारी, श्रीकांत यादव, भैरव महतो, दिनेश यादव, मनोज कुमार, मोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *