रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 27 जुलाई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया गया। एईआरओ सह बीडीओ चास डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि चास प्रखंड में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, जरीडीह क्षेत्र में 99.84 प्रतिशत, बीएस सिटी में 85.63 प्रतिशत तथा चास नगर निगम क्षेत्र में 84.96 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है।
डीसी ने निर्देश दिया कि शेष कार्य आज ही देर रात तक हर हाल में पूरा किया जाए। जिन क्षेत्रों में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां के कर्मियों को लंबित क्षेत्रों में सहयोग करने को कहा गया। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया।
![]()












Leave a Reply