प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में 27 जुलाई को अपराह्न ग्राम देवता बनहे बाबा की पूजा पारंपरिक तरीके व विधि विधान से की गई।
इस अवसर पर नाया पूजारी मदन सिंह, शोखा बाबा, गोडायत रामधन महली आदि ने पूजा की समस्त रस्म पूरी की, जबकि महिलाओं में सुनीता देवी एवं अन्य ने बगल में खीर महाप्रसाद तैयार कर सामूहिक रूप से वितरण किया।
बता दे कि पुरानी प्रथानुसार पूजा में दी गई सफेद मुर्गा व सफेद बकरे की प्रसाद घर के बाहर ही खाने की प्रथा है। साथ ही महिलाओं को खाना पूरी तरह वर्जित है। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखिया पति गौरीनाथ कपरदार, संतोष मिश्रा, निताई रजवार, रोहन नायक, परमेश्वर महतो, बिरसा रजवार, तेजू महली, सुखदेव नायक, टोकन नायक सहित काफी संख्या में ग्रामीण बुजुर्ग, युवक, बच्चे, माताएं आदि उपस्थित होकर ग्राम देवता से गांव की खुशहाली, अच्छी फसल आदि की कामना की।
![]()












Leave a Reply