एस.पी.सक्सेना/बोकारो। मकर संक्रांति (Makar sankranti) के अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेलमच्चो पुल के निकट दामोदर नदी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाई। इस अवसर पर लोगों ने स्नान दान किया। साथ ही चूड़ा दही का भोग लगाया।
मौके पर रहिवासियों द्वारा टुसु पर्ब के रूप में हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति मनाया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में टुसु लेकर महिलाओं ने टुसु गीत गाये तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों से टुसु का नदी में बिसर्जन किया। साथ ही टुसु मेला का आयोजन किया गया। मेला में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गयी।
टुसु पर्व के अवसर पर यहां टुसु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा तेलमच्चो पुल के निकट बिनोद पार्क में बिनोद स्मृति टुसु महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टुसु के साथ टुसु गीत प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें 16 टुसु मंडलियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक पार्वती चरण महतो ने किया। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मंत्री समरेश सिंह एवं बिशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व बोकारो विधानसभा प्रत्याशी श्वेता सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री समरेश सिंह ने कहा कि टुसु झारखंड की समृद्धशाली सांस्कृतिक पर्व है। इसमें लोक संस्कृति की झलक टुसु पर्व के रूप में देखने को मिलता है एवं जो उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आता है वह कहीं और नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपरा को बचाना हम सबकी जिम्मेवारी है। श्वेता सिंह ने कहा कि भाषा और संस्कृति के साथ संस्कारों का भी विकास जरूरी है। माता बहनों से अपील है कि अपनी परंपरा को जीवित रखे एवं इस समृद्धशाली लोक संस्कृति की विरासत को भावी पीढ़ी को भी सौंपे। टुसु प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं बिशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी नेता पार्वती चरण महतो, मुखिया शिवलाल केवट, पूर्व मुखिया अरूण महतो, मुक्तेश्वर महतो, ललिता देवी, नितिन मिश्रा, मुक्तेश्वर महतो, वंशी लाल, पारितोष प्रजापति, सोहित महतो, चुन्ना मिश्रा, भीम रजक, बिजय मिश्रा, अलीमुद्दीन अंसारी, मुख्तार अंसारी,, रूपलाल महतो, पिंटू दास, मणिराम दास, कंचन महतो, दिनेश महतो , किशन महतो आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply