भाजपा द्वारा प्रखंड परिसर में किया गया धरना -प्रदर्शन

राज्य सरकार अविलंब कराये पंचायत चुनाव-डॉक्टर प्रहलाद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी बेरमो और फुसरो नगर इकाई की ओर से 27 नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जागृत में बेरमो प्रखंड परिसर के समक्ष 16 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात स्थानीय प्रखंड पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर प्रहलाद बरनवाल ने कहा कि राज्य (State) में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई।भाजपा आज पूरे झारखंड में हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ घरना -प्रदर्शन कर रही है।

महिला मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी और जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार (State Government) हर मोर्चे पर विफल है। जनता बेहाल है। चौतरफा हाहाकार है। शासन जनता के मुद्दों से भटक गया है। निर्दोष लोगों पर लाठियां बरसा रही है।

कहा कि पीड़ित, शोषित, वंचित, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला सभी परेशान है। अविलंब सरकार राज्य में पंचायत चुनाव कराकर बेरोजगार युवकों को रोजगार दे। वक्ताओं ने कहा कि खनिज पदार्थ में जो लूट मची हुई है सरकार उसे सुधारे।

प्रदर्शन के दौरान फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह सहित राधा देवी, वीणा देवी और दिनेश सिंह ने कहा कि पिछले 23 माह में सरकार ने कभी जनता के हितों में काम नहीं किया। आज जनता त्रस्त है। भाजपा सशक्त विपक्ष होने के नाते सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने का काम कर रही है।

यह सरकार आदिवासियों की चिंता बिल्कुल नहीं कर रही है। यहां लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल खत्म हो चुका है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। बिचौलिए हावी हैं। हेमंत सरकार ने तमाम वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हेमंत सोरेन को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस सरकार में राज्य को लूटने की छूट है।

बालू से लेकर आयरन ओर और कोयले की तस्करी की छूट सरकार ने दे रखी है। शराब बिचौलियों के हाथ में है। देश की यह पहली सरकार रही जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को बचाने का नहीं बल्कि कफन बांटने का काम किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने किया। मौके पर मोहम्मद अरशद, तरुण चक्रवर्ती, चंदन राम, मूलचंद खुराना, राहुल सिन्हा, अरविंद वर्मा, अजय शर्मा, प्रदीप साव, मनोज कुमार, अंजनी सिंह, रवि सिंह, त्रिलोक सिंह, कृष्णा रजवार, रवि शंकर सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 500 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *