Advertisement

डीएवी नोवामुंडी में प्रतिभा का सम्मान: मेधावी छात्रों व् खेल सितारों पर बरसा पुरस्कार

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल का भी समान महत्व-प्राचार्य

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी स्थित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 5 अगस्त को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 (कक्षा 10वीं) के मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।

बताया जाता है कि समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने सफल विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी समान महत्व है। कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल के मैदान और शिक्षा के क्षेत्र में जो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। विद्यालय को अपने इन होनहार बच्चों पर गर्व है। हमें विश्वास है कि ये आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 कक्षा 10वीं के द्वितीय बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिसमें विद्यालय टॉपर अदिति सिंह-96.80 प्रतिशत (484 अंक), द्वितीय स्थान शताक्षी राज-94 प्रतिशत (470 अंक), तृतीय स्थान श्रीजा पॉल- 93 प्रतिशत (465 अंक) तथा संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर 91.40 प्रतिशत (457 अंक)
अक्षिता वैष्णवी एवं कृष्णा गुप्ता शामिल है।

इसी क्रम में क्लस्टर लेवल खेलकूद प्रतियोगिता के प्रमुख विजेताओं में बैडमिंटन में अंडर-14 बॉयज (कांस्य पदक) निराकार राव, अंडर-19 बॉयज (रजत पदक) प्रियदर्शी, अश्विनी गिरि और सोमेश महांती, फुटबॉल में अंडर-19 बॉयज (कांस्य पदक) शिग्र मंडल, नूरी बिरुआ, जय सिंह पूर्ति, राज आर्यन, सौरव केराई, आशीष हेस्सा, विश्ना, फ्रेडरिक तमसोय, मोनु सिंह, रोहित बोबोंगा, मनीष बानरा, देव महापात्रा, देवजीत गौर, सचिन उरांव, आलोक नापित और जयदीप पूर्ति शामिल है।

वहीं बास्केट बॉल में अंडर-19 बॉयज (रजत पदक) विराज वर्मा, रिमिल तिरिया, मजेंद्र बोबोंगा, अनित बोस, पार्थो दास, सिद्धार्थ गोप, अंशुमान राउत, अनिमेष कुमार और देव भादुड़ी, अंडर-14 बॉयज (रजत पदक) सत्यम सिंह, हेमंत कुमार प्रधान, मनीष प्रधान, पी. निराकार, तनिश करूआ, मंदिप कुम्हार, प्रत्युष कुमार मिश्रा, विकास ओझा और आशीष साहू, कराटे (स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक) अंडर-14 गर्ल्स में आस्था सिंह (स्वर्ण पदक), अंडर-17 गर्ल्स अप्सरा अंसारी (स्वर्ण पदक), अंडर-17 बॉयज में जिशु (रजत पदक), शिव (कांस्य पदक), अंडर-19 बॉयज में सुमित प्रधान (कांस्य पदक), रोहित लाकड़ा (स्वर्ण पदक), एथलेटिक्स (स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक) में अंडर-14 बॉयज एवं गर्ल्स सौरव प्रधान (डिस्कस व शॉटपुट में स्वर्ण पदक), अनुष्का भारती (शॉटपुट – स्वर्ण पदक), अंडर-17 बॉयज एवं गर्ल्स मनजीत पूर्ति (100 मीटर स्प्रिंट – रजत पदक), प्रज्ञानश्री मिश्रा (शॉटपुट – रजत पदक), दिशा सुरेन (जैवलिन – कांस्य पदक, डिस्कस – स्वर्ण पदक), अंडर-19 बॉयज एवं गर्ल्स में मोहित गुप्ता (शॉटपुट – रजत पदक), आशीष हेस्सा (100 मी. – रजत पदक), भव्या (जैवलिन व डिस्कस में रजत पदक), जेनी हांसदा (100 मी. – कांस्य पदक) शामिल है।

सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक शांतिपाठ एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों और मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *