Advertisement

आवारा कुत्तों से सुरक्षा व् जागरूकता के लिए डीएवी कथारा ने चलाया अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय रांची के कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में विद्यालय परिसर एवं आसपास आवारा कुत्तों से सुरक्षा एवं बचाव के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के तहत विद्यालय के कला शिक्षक संजय महतो के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर एवं पेंटिंग बनाकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सुरक्षा, सतर्कता, पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा आवश्यक सावधानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक बी. के. दसौंधी ने बताया कि 25 जुलाई को आयोजित प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में इस अभियान की जानकारी समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ साझा की गई। इस अवसर पर डीएवी झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं की रोकथाम केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि जन-जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है।

प्राचार्य डॉ खान ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे किसी भी आवारा पशु को अनावश्यक रूप से उकसाने या उसके निकट जाने से बचें तथा किसी भी संभावित खतरे की सूचना तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि हमें पशुओं के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में 12वीं की छात्रा प्राची सेठ प्रथम, पांचवी की छात्रा तृषा शर्मा द्वितीय एवं 12वीं की छात्रा परी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, अभिषेक पटेल, माही कुमारी, अभिमन्यु कुमार, मुस्कान विश्वास, ऋषिकेश, काव्या कुमारी, पीहू कुमारी, आरूषी कुमारी, अमित यादव, उमैया, मयंक राज, आराध्या, अनन्या, दर्शन कुमार, तेजस कुमार, आयुष, निखिल तथा नुकुंद को भी विशेष रूप से सराहा गया।

जागरूकता अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, असित कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन, बी. के. दसौंधी, रितेश कुमार, आराधना, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, मधुमल्लिका उपाध्याय, खुशबू कुमारी, बबली कुमारी, सुमन कुमारी, ओशीन, ममता पात्रा, विकास सिंह, जयप्रकाश गिरि, शिवप्रकाश सिंह, ओंकार मिश्रा, अश्विनी कुमार सहित सभी की सराहनीय भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सुरक्षा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *