Advertisement

मुंडरों, धरगुली और कुंदर में सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर में उमड़ी भीड़

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड क्षेत्र के मुंडरों, धरगुली और कुंदर पंचायत सचिवालय में 23 नवंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार, मुड़रो पंचायत के मुखिया बंधन महतो, कुदर पंचायत के मुखिया शंभु दास तथा धरगुली मुखिया शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में लाभुक अपनी अपनी फरियाद लेकर शिविर में पहुंचे, जहां विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे।

शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। दूर-दराज के गांवों से रहिवासी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के उद्देश्य से आवेदन जमा करने पहुंचे। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर संबंधित कर्मियों ने रहिवासियों के आवेदन प्राप्त किया।

साथ ही बीडीओ निशा कुमारी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक रहिवासियों से आवेदन करने के लिए प्रेरित की, ताकि जन कल्याण कारी योजनाएं का लाभ से कोई जरूरतमंद बंचित न रह सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *