एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। कॉरपोरेट कंपनियां सड़क सुरक्षा के मामले मे समाजिक जिम्मेदारी के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। लातेहार जिला प्रशासन सड़क दुर्घटना रोकने के प्रति गंभीर है जबकि जिले की कॉरपोरेट कंम्पनी मुकदर्शक बनी है।
लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 18 अगस्त को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कही। कहा कि सड़क दुर्घटना से 26 दिन मे ग्यारह मौत पर लातेहार जिला प्रशासन और जिले वासी शोक मे हैं, लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी जिले की कॉरपोरेट कंपनी सड़क सुरक्षा को लेकर और समाजिक जिम्मेदारी निभाते कहीं नजर नहीं आया।
माकपा के वरिष्ठ नेता सह पंसस अयुब खान ने कहा कि बीते माह 22 जुलाई को चंदवा नगर के बीच एनएच स्थित दामोदर मे स्कॉर्पियो दुर्घटना मे चार रहिवासियों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें भी कोयला कंपनियों की समाजिक जिम्मेदारी नही दिखी, जबकि चकला रेश्मी पावर प्लांट के नाक के सामने यह घटना घटी। लेकिन कंपनी प्रतिनिधि को दुर्घटनास्थल पर दुर्घटना की रोकथाम के लिए कोई पहल करते नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को चंदवा-चांपी मार्ग में डेढटंगवा घाटी मे कंटेनर की चपेट मे आने से छः राहगीरों की मौत हो गई। यहां भी कॉरपोरेट कोयला कंपनी सोती रही। कहा कि बीते 17 अगस्त को चंदवा – लातेहार मार्ग मे चंदवा के नजदीक शिवा टोली के समीप एनएच मे लगे ठोकर से टेम्पू दुर्घटना मे एक की मौत हो गई है। इसके बाद भी कंपनी की समाजिक जिम्मेदारी नही जगी।
खान ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार घट रही सड़क दुर्घटना और उससे हो रही मौत से जिला प्रशासन और जिलेवासी चिंतित हैं, लेकिन कॉरपोरेट कंपनी की नींद अबतक नहीं खुली है। कहा कि कंपनी की भी समाजिक दायित्व है कि वह भी सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी ओर से समाजिक भलाई के लिए काम करें, लेकिन कंपनी ने समाजिक भलाई को किनारे रख दिया है। कॉरपोरेट कंपनी केवल अपनी भलाई मे लगा है। उसे समाज का सहयोग चाहिए, लेकिन वे समाजिक सहयोग नही करेंगे। खान के अनुसार तीन दुर्घटनाओं मे कंपनी जिस तरह से चुप्पी साधे रही है, इससे लगता है कि कंपनी समाजिक जिम्मेदारी दायित्व भलाई करना छोड़ दिया है।
पंसस सह माकपा नेता अयुब खान ने कहा कि वर्तमान लातेहार जिला उपायुक्त संदीप कुमार सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए गंभीर हैं, चंदवा – चांपी – लोहरदगा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की पहल की है। जिला प्रशासन और जिले वासी इस समय दुर्घटना समस्या से जूझ रहे हैं वही बालूमाथ मे सीसीएल का मगध परियोजना, चंदवा मे एनटीपीसी का बनहरदी कोल ब्लॉक, चकला मे रेशमी पावर प्लांट, टीवीएनएल का रजवार कोल ब्लॉक, डीवीसी का तुबेद कोल माइंस है। उपरोक्त कंपनी समाजिक जिम्मेदारी को दरकिनार कर चैन की नींद सो रही है। सड़क दुर्घटना पर कंपनी की चुप्पी काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
खान के अनुसार जिला के हद में बालूमाथ मे 15 अगस्त को कोयला खनन कंपनी एनटीपीसी – एनएमएल ने नास्ता मिठाई खिलाकर समाजिक जिम्मेदारी निभा ली है। कोयला खनन ईलाकों मे खनन से उठ रहे प्रदुषण से जनित रोग से स्थानीय रहिवासियों के बचाव व् ईलाज के लिए कॉरपोरेट कंपनी का अपना नहीं है। अस्पताल वहीं उस क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य सवांरने के लिए स्कूल नहीं है।
खान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए कोयला और बॉक्साइट कंपनियां अपने सीएसआर, कल्याण फंड से सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाए। क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित बनाने और स्थानीय रहिवासियों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए। जगह जगह साइन बोर्ड और लाइट के अलावा खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, दुर्घटना के तुरंत बाद मदद के लिए हाईवे पर एम्बुलेंस की तैनाती करने, ट्रॉमा सेंटर और स्थानीय अस्पतालों में आपातकालीन इलाज की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए दवा उपलब्ध कराने, ईलाके के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल खोलने, ईलाज के लिए अस्पताल का निर्माण कर उसे चालू करने की मांग माकपा नेता ने कॉरपोरेट कंपनियों से की है।
![]()













Leave a Reply